जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में आयोजित वन पंचायत सरपंच संगठन की बैठक में वन पंचायतों के विकास के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया गया। कहा कि सरकार के साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से ही वनों को सुरक्षित रखा जा सकता है।
थत्यूड़ में आयोजित बैठक में सरपंचों और स्थानीय लोगों ने राजेंद्र कोहली के उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद का सदस्य बनने पर सम्मानित किया। राजेंद्र कोहली ने कहा कि सरकार वन पंचायतों को सशक्त बनाने के निरंतर काम कर रही है, लेकिन ग्रामीणों को सहयोग भी जरूरी है। इस मौके पर मसूरी वन प्रभाग की प्रभागीय वनाधिकारी कहं कशा नसीम, रेंज अधिकारी अनूप राणा, आलोकि, वन राम प्रकाश भट्ट, विजय रतूडी, दिनेश आदि मौजूद थे। संवाद