फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नंदगांव और पावकी देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का काम हुआ पूरा

Thu, 23 Jan 2025 05:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को उन्नत और सुविधाजनक बनाने की दिशा में अमेरिकियर्स इंडिया फाउंडेशन आगे आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव और पावकी देवी में सुदृढ़ीकरण कार्य और जरूरी उपकरणों की उपलब्धता का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने नंदगांव स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में दोनों केंद्रों में हुए कार्यों का अनावरण किया। उन्होंने अमेरिकियर्स इंडिया फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन ने आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कार्यक्रम के तहत इन स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन किया है, जिससे यहां आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
उन्होंने फाउंडेशन से भविष्य में भी सहयोग की अपील की। फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर मोहिंद्र नेगी ने बताया कि सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों को गैर संचारी रोगों और संक्रमण रोकथाम (इंफेक्शन प्रिवेंशन कंट्रोल) पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। जिले के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी इस तरह के कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद आर्य, डॉ. चंचल गुप्ता, डॉ. ओशिन, फार्मासिस्ट दिनेश कुमार, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें