फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: महिला मंगल दल की पहल रंग लाई, जड़धार में नशामुक्त हुईं तीन शादियां

Wed, 15 Apr 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉकटेल मुक्त शादियां कराने वाले परिवार हुए सम्मानित
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। ग्राम पंचायत जड़धार गांव में महिला मंगल दल की शराबबंदी की मुहिम धीरे-धीरे रंग लाने लगी है। जड़धार गांव में बीते रोज तीन शादियां कॉकटेल मुक्त संपन्न हुई। ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल की ओर से तीनों परिवारों को सम्मानित किया गया। 5 अप्रैल को ग्राम पंचायत की बैठक में शादी-विवाह और अन्य सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराबबंदी करने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए ग्राम समाज सुधार समिति का गठन किया गया था।
बीते रोज गांव में मनदीप, सलोनी और सुभाष का विवाह समारोह हुआ। तीनों ही शादियां कॉकटेल मुक्त संपन्न हुई। शराब का बहिष्कार करते हुए पारंपरिक पकवान और भोज मेहमानों को परोसा गया। महिला मंगल दल की अध्यक्ष ममता देवी ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और सही सोच के कारण ही नशा मुक्त समाज अभियान आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम चरण में जो तीन शादियां संपन्न हुई हैं, उसमें मेहमानों को शराब नहीं परोसी गई और पारंपरिक पकवान व भोज से उनका स्वागत किया गया। आगे और भी कई शादियां गांव में होनी है, वह भी कॉकटेल मुक्त ही संपन्न होगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान रेखा जड़धारी, सचिव पूनम थापा, बुद्दी देवी, चमनी देवी, विनीता देवी, रेखा देवी, अनु देवी, अनिता देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें