फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: महिलाएं होती हैं अधिक संवेदनशील

Thu, 13 Feb 2025 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय में आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आइक्यूएसी के बैनर तले राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें देश में महिलाओं की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


नरेंद्रनगर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. यूसी मैठाणी ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पुरुष और महिला जीवन के दो पहिये हैं। जीवन में एक-दूसरे के बिना गति संभव नहीं है। डॉ़ आराधना सक्सेना ने कहा कि महिलाएं अधिक संवेदनशील होती हैं। दूसरों की भावनाओं को समझने में सक्षम होती है। परिवार और समाज में एकता और स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
डॉ़ सोनी तिलारा ने महिला की सामाजिक भूमिका, प्राकृतिक, व्यक्तिगत गुण और आर्थिक योगदान पर विचार रखे। एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ़ मनोज फोंदणी ने कहा कि महिला सेवा कर्तव्य और भावनाओं की जननी है। सृष्टि संचालन में महिला का महत्व किसी से छुपा नही हैं। लक्ष्मी कठैत ने कहा कि नारी संघर्षों से सब कुछ हासिल करने की अद्भुत शक्ति रखती है।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ़ नताश, डॉ़ रंजीता जौहरी, डॉ़ राजपाल सिंह रावत, संजय महर, डॉ़ विजय प्रकाश भट्ट, डॉ़ सुशील कगडियाल, चेतन भट्ट, डॉ़ ज्योति शैली, रंजना जोशी, रमा बिष्ट और भागेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें