फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पर्यटक उमड़े तो धनोल्टी में दिनभर लगता रहा जाम

Sat, 03 Oct 2026 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। मानसून के बाद शनिवार को वीकेंड पर धनोल्टी और काणाताल क्षेत्र में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान बुरांशखंडा से धनोल्टी और कद्दूखाल तक दिनभर कई बार जाम लगता रहा। सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण यातायात प्रभावित हुआ। जाम में पर्यटक वाहनों के साथ स्थानीय लोग भी फंसे रहे। जाम खोलने में पुलिस को भी खूब पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

जुलाई से सितंबर तक बारिश के कारण धनोल्टी और काणाताल क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या कम रही। मौसम खुलने के बाद अब वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी घूमने पहुंच रहे हैं। शनिवार को पर्यटकों की भीड़ बढ़ने के साथ ही बुरांशखंडा से धनोल्टी तक कई बार वाहनों की कतार लग गई। इसका असर धनोल्टी से आगे कद्दूखाल तक भी देखने को मिला।
क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग सुविधा नहीं होने से कई पर्यटकों ने होटल और लॉज के बाहर सड़क किनारे वाहन खड़े कर दिए। कुछ वाहन आड़े-तिरछे खड़े होने से सड़क पर यातायात के लिए जगह कम पड़ गई और जाम की स्थिति बनती रही। दिनभर रुक-रुककर लग रहे जाम से पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

इको पार्क समिति के मनोज उनियाल, विजय राणा, कुलदीप नेगी, होटल व्यवसायी दीपक बेलवाल, मनीष सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पार्किंग की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है। अधिकांश लोग वाहन सही तरीके से खड़ा नहीं करते हैं। सड़क किनारे आड़े-तिरछे वाहन खड़े होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून के बाद पर्यटन गतिविधियां बढ़ने के साथ धनोल्टी और काणाताल में वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर पहले से ध्यान देने की जरूरत है, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े।


वीकेंड पर एकाएक पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ी है। धनोल्टी में कुछ देर लिए जाम लगा, लेकिन आधे घंटे मेें ही मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने जाम खोल दिया था। बुरांशखंडा, धनोल्टी और कद्दूखाल सभी स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल यातायात को नियंत्रित करने में लगा रखा है।
विज्ञापन

-श्वेता चौबे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें