नरेंद्रनगर ब्लॉक के क्वीली पट्टी के पोखरी में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने बैठक कर समस्याओं के निराकरण की मांग की। कांग्रेस के नरेंद्रनगर जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी की किल्लत बनी है। बजरंग बिजल्वाण ने कहा कि पोखरी के अलावा चाका, लसेर, खरसाडा, रणाकोट, गजा, कोटेश्वर क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। क्षेत्र की लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है, वह समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। अब क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे। बैठक में कुंवर चौहान, टंखी सिंह नेगी, गुरु प्रसाद रणाकोटी, राजेश गैरोला, सोबन लाल, दीपक बिजल्वाण, अजय रमोला, विनोद बिजल्वाण, रोहित चौहान और मीनाक्षी उनियाल आदि मौजूद थे।