फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूअरों के हमले में तीन घायल

Wed, 03 Jun 2015 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक में जंगली सूअर ने हमला बोलकर तीन लोगों को घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने तीनों को चिकित्सालय से छूट्टी दे दी है। बुधवार अपराह्न को अपर केमर पट्टी के टुगरी गांव निवासी शूरवीर सिंह, उनकी बेटी कविता तथा सुनार गांव निवासी राजेंद्र राणा शाम 3 बजे के लगभग अपने खेतों में काम कर रहे थे।

इसी दौरान जंगली सूअर खेत में आ गया। सूअर ने एकाएक उनपर हमला बोल दिया। हमले में शूरवीर सिंह और कविता के पैरों में चोटे आई है। इन दोनों पर सूअर ने नाखून मारकर गहरे घाव कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह के हाथ का मांस कट गया है। जब इन लोगों ने शोर मचाया तो सूअर भाग निकला। गांव के लोगों की मदद से इन्हे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लाया गया।

डा.अजय पांडेय ने बताया कि तीन लोगों की मरहम पट्टी की गई। जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें