नई टिहरी। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सम्मेलन में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भू-संपदा की सुरक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, पलायन और सरकारी स्कूलों में कम हो रही छात्र संख्या पर चिंता जताई। सम्मेलन ने अगले तीन वर्षों के लिए नौ सदस्यीय जिला कमेटी का चुनाव किया गया। भगवान सिंह राणा को जिला सचिव चुना गया।
भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी के 14वें जिला सम्मेलन का पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तम सिंह रावत ने पार्टी का झंडा फहरा कर शुरूआत की। कामरेड स्व. बच्चीराम कंसवाल, जगमोहन रागड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी के राज्य सचिव/ पर्यवेक्षक राजेंद्र नेगी ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर हमला बोला।
सम्मेलन ने अगले तीन वर्षों के लिए नौ सदस्यीय जिला कमेटी का चुनाव किया, जिसमें भगवान सिंह राणा, कृपाल सिंह कठैत, जबर सिंह नेगी, विशाल सिंह राणा, सफर सिंह नेगी, गुलाब सिंह कठैत, कृष्णा कठैत, श्रीपाल चौहान चुने गए। भगवान सिंह राणा को जिला सचिव चुना गया। इस मौके पर चंद्र मोहन रागड़, देवेंद्र पोखरियाल, कमली सजवाण, जवाहर लाल बडोनी, दिला राणा, उर्मिला थपलियाल, मोहन लाल, आशा नेगी, जय सिंह, माया राणा, कुलदीप राणा, सिंटू सिंह, विजय राम, प्रदीप राणा, विकास असवाल आदि उपस्थित रहे।