फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: रानीगढ़ पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

Wed, 13 Aug 2025 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग हैंडपंप से पानी ढोने को मजबूर, जलापूर्ति जल्द बहाल करने की मांग
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक मुख्यालय में पिछले तीन दिनों से पेयजल का भारी संकट बना है। नगर पंचायत क्षेत्र की पेयजल लाइन पोखार गांव के पास क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हो रही है जिससे लोगों को हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है। परेशान क्षेत्र के लोगों ने जल संस्थान से जलापूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है।
नगर पंचायत क्षेत्र की रानीगढ़ पेयजल योजना से आपूर्ति कराई जाती है लेकिन पेयजल योजना पोखार गांव के पास क्षतिग्रस्त होने से पेयजल सप्लाई पूरी से बाधित हो गई है। इससे आनंद बिहार, डिप्टीयाणा, लोअर बाजार, हनुमान मंदिर क्षेत्र और ब्लॉक मुख्यालय आदि क्षेत्र में पेयजल का भारी संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों को हैंडपंप से पानी ढोकर किसी तरह काम चलाना पड़ रहा है। डॉ. नरेंद्र डंगवाल, शशि भूषण जोशी और जितेंद्र सिंह का कहना है कि पोखार गांव के पास तीन दिन पहले पुश्ता टूटने से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी लेकिन जल संस्थान पाइप लाइन नहीं जोड़ पाया है। इससे लोगों को घनसाली में पेयजल का भारी संकट बना हुआ है। लोगों को हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है। उन्होंने पेयजल समस्या को देखते हुए क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को जोड़कर आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन


पोखार में सड़क का पुश्ता टूटने से पेयजल लाइन काफी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई है। लाइन को जाेड़ने के लिए मौके पर वेल्डिंग मशीन भेजकर लाइन जोड़ने का कार्य प्रगति पर है। लाइन की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
- संतोष कुमार उपाध्याय, अधिशासी अभियंता जल संस्थान घनसाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें