फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: वाटर स्पोर्ट्स आज से, टिहरी झील तैयार

विज्ञापन
नई टिहरी में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह टीएचडीसी के अधिकारियों से बातचीत करते। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
वाटर स्पोर्ट्स के रोमांच के लिए टिहरी झील तैयार हो गई है। बुधवार (आज) से झील में तीन दिन तक वाटर स्पोर्ट्स होंगे। फोर्थ रैंकिंग एवं ओपन केनो (डोंगी) स्प्रिंट सीनियर पुरुष व महिला चैंपियनशिप के तहत टिहरी वाटर स्पोर्ट्स के लिए देशभर के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले 260 खिलाड़ी टिहरी पहुंच चुके हैं। टिहरी में ही इन खिलाड़ियों की रैंकिंग तय होगी। 2022-23 के ओलंपिक और एशियाई गेम्स का यह क्वालीफाइ भी होगा।
विज्ञापन

टीएचडीसी और आईटीबीपी के तकनीकी सहयोग से इंडियन ओलंपिक संघ, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन और उत्तराखंड कयाकिंग एवं केनोइंग एसोसिएशन (यूकेसीए) की पहल पर पहली बार टिहरी झील में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराई जा रही है। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि विभिन्न राज्यों से करीब 300 एथलीट और टेक्निकल स्टॉफ कोटी कालोनी पहुंच चुके हैं। बताया कि अभी तक सेना, बीईजी, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, यूपी, केरल, त्रिपुरा, भारतीय नौ सेना, उत्तराखंड, बिहार राज्यों के एथलीट ने यहां पहुंचकर झील का मुआयना कर प्रैक्टिस की। देर शाम तक भारतीय कयाकिंग एवं केनोइंग एसोसिएशन (आईकेसीए) के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा और महासचिव बीएस बनार भी टिहरी पहुंचेंगे।
इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी दिखाएं जौहर
टिहरी झील में के-2, के-4, के-1 और सी-2, सी-4 और सी-के में दमखम दिखाएंगे। यहां के का अर्थ कयाकिंग जबकि सी- का अर्थ कैनोइंग है। झील में 1000 मीटर, 500 मीटर और 200 मीटर का रेसकोर्स तैयार कर बलून और रोप डाली गई हैं। झील में उत्तराखंड कयाकिंग एवं केनोइंग एसोसिएशन की ओर से पहली बार कैनो पोलो का डेमो भी सीएम और केंद्रीय मंत्री के सम्मुख दिया जाएगा। कैनो पोलो में खिलाड़ी झील के ऊपर कयाक को पोलो के रूप में प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

नेलो बोट का होगा प्रयोग
टिहरी बांध की झील में टिहरी वाटर स्पोर्ट्स में अंतरराष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रयोग होने वाली नेलो बोट का प्रयोग किया जाएगा। नेलो एक पुर्तगाली कंपनी है। जो रेसिंग, टूरिंग, फिटनेस, सी-रेसिंग, पैराकेनो, सर्फस्सी ओर स्लैलम के लिए कश्ती, डोंगी का डिजाइन और निर्माण करती है। ओलंपिक सहित सभी इंटरनेशनल खेल में इसी बोट से कयाकिंग और कैनोइंग की जाती है।
ख्याति प्राप्त खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, कयाकिंग फेडरेशन की अध्यक्ष व टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप की निदेशक बिलकिस मीर ने बताया कि प्रतियोगिता में सेना के खिलाड़ी अजीत, आईटीबीपी की सोनिका देवी, चिन चिन सिंह, शालू सहित कई ख्याति प्राप्त खिलाड़ी टिहरी झील में प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखेंगे।
ऊर्जा मंत्री ने डैम का भ्रमण कर विद्युत उत्पादन की ली जानकारी
नई टिहरी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने मंगलवार को टिहरी डैम का भ्रमण कर टीएचडीसी के अधिकारियों से विद्युत उत्पादन, निर्माणाधीन पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 2015 तक जहां देश में पर्याप्त बिजली उत्पादन नहीं होता था जिससे औसतन लोगों को 12 घंटे की बिजली मिलती थी। वर्ष 2014 के बाद से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है। टिहरी बांध का ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा योगदान है। टीएचडीसी के सीएमडी राजीव विश्नोई ने उन्हें टिहरी बांध निर्माण की तकनीकी और विद्युत उत्पादन की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें