चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से आई जलप्रलय के खतरे को देखते हुए टिहरी जिला प्रशासन ने टीएचडीसी को टिहरी बांध का पानी रोकने के निर्देश दिए थे, लेकिन सोमवार को हालात शांत होने के बाद झील से पूर्व की भांति पानी छोड़ा जाने लगा है।
डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने सोमवार को टिहरी बांध से पानी का डिस्चार्ज पूर्व की भांति करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सोमवार को बांध का जलस्तर आरएल 791.22 मीटर रहा, जबकि झील से अन्य दिनों की भांति 164 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।