नैनबाग (टिहरी)। यमुना नदी पर बन रहे लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के निर्माण कार्य से हटाए गए श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर लोहारी में दूसरे दिन धरना जारी रहा। बहाली न होने पर श्रमिकों ने आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।
स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार और जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने कहा कि परियोजना के निर्माण कार्य में लगी एलएनटी कंपनी प्रबंधक ने बिना वजह के 46 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है। कंपनी कई लोगों को हटाने की तैयारी कर रही है। कहा कि परियोजना के निर्माण में स्थानीय लोगों ने अपने खेल-खलिहानों का बलिदान दिया है। कहा कि श्रमिकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करने के बजाया कंपनी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाकर उनकी रोजी-रोटी छिनने का काम कर रही है। कहा कि श्रमिकों का शोषण बंद नहीं किया जाएगा, उनका धरना जारी रहेगा।
धरना देेने वालों में एलएनटी कंपनी प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी कर शीघ्र श्रमिकों की बहाली की मांग उठाई। इस मौके पर श्रमिक संगठन के अध्यक्ष प्रदीप चौहान, सुरेश रावत, सतीश तोमर, प्रदीप पुंडीर, रोशन रावत, विपिन रावत, प्रीतम पुंडीर शामिल थे।