फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: आर्च ब्रिज पर चढ़ने वालों को रोकने के लिए लगाए चेतावनी बोर्ड

Wed, 29 Apr 2026 08:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिज को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। लोनिवि ने देवीसौड़ आर्च ब्रिज पर चढ़ने और पुल को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। विभाग ने इस संबंध में पुल पर चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं।
चिन्यालीसौड़ में भागीरथी नदी के ऊपर बने आर्च ब्रिज लोगों की आवाजाही के अलावा सेल्फी प्वाइंट के लिए चर्चित हैं। इसके साथ ही कुछ दिनों पहले एक नेता ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए पुल पर चढ़ कर पुलिस और प्रशासन के लिए मुश्किल खड़ी कर दी थी। काफी देर बाद प्रशासन और पुलिस ने उन्हें पुल से नीचे उतारा। इसके साथ ही इस पुल पर लोगों सेल्फी लेने पहुंचते हैं जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए लोनिवि ने पुल पर चेतावनी बोर्ड लगा दिया है ताकि लोग पुल पर लोग सेल्फी और पुल पर न चढ़ सके। लोनिवि के ईई सनी दयाल ने बताया कि पुल पर चेतावनी साइन बोर्ड लगा दिया गया है। पुल पर लोगों का चढ़ना, सेल्फी लेना या किसी भी तरह से संरचना को क्षति पहुंचाना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति इन निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जागएी। उन्होंने लोगों से अपील की है वह पुल को नुकसान और सेल्फी न ले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें