फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: धौंतरी और कंडीसौड़ में स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन

Sun, 05 Oct 2025 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव /कंडीसौड़। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर स्वयं सेवकों ने कंडीसौड़, नागणी व चौरंगी खंड के धौंतरी बाजार में पथ संचालन किया।
विज्ञापन


चौरंगी खंड के प्रचारक गंगा प्रसाद नौटियाल के नेतृत्व में आयोजित पथ संचलन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह कमलेश्वर प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि आरएसएस का शताब्दी वर्ष देश के सभी लोगों के लिए गर्व की बात है। इधर सरस्वती शिशु मंदिर कंडीसौड़ व चंबा के नागणी प्लास में स्वयं सेवकों ने मां भारती के चित्र पर पुष्प चक्र अर्पित मां भारती की रक्षा संकल्प लिया।
विज्ञापन

कंडीसौड़ में मुख्य वक्ता मनदीप रावत ने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है। वहीं नागणी में संघ के विभाग संयोजक सूर्यमणि उनियाल ने कहा कि संघ ने राष्ट्र की उन्नति के लिए सभी वर्गों को साथ चलने का काम किया है। इस मौके पर सह प्रांत सेवा प्रमुख राकेश बडोनी, जिला सह कार्यवाह विक्रम सिंह नेगी, शैलेंद्र भट्ट, दिवाकर पैन्यूली, राय सिंह रावत, सत्य सिंह पंवार, राजेंद्र नेगी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें