नई टिहरी के पिपली में जागरुकता रैली निकालती एनएसएस की छात्राएं।
- फोटो : NEW TEHRI
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी और राजकीय इंटर कॉलेज ढुंगीधार का सात दिवसीय एनएसएस में स्वयंसेवी छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली।
पिपली गांव में आयोजित जीजीआईसी के एनएसएस शिविर का प्रधान मुक्ता देवी ने शुभारंभ किया। राजकीय इंटर कॉलेज ढुंगीधार के एनएसएस शिविर का पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली और प्रधानाचार्य एमएल शाह ने किया। कार्यक्रम अधिकारी राकेश शाह ने बताया कि शिविर में स्वच्छता अभियान, सड़क सुरक्षा, जीवन सुरक्षा आदि कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर उत्तराखंड आंदोलनकारी आकाश कृषाली, पीटीए अध्यक्ष ऋषिराम डोभाल, डीपी उनियाल, प्रदीप गोदियाल, राकेश बधानी आदि मौजूद थे। संवाद