फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन सिंह रथी देवता के दर्शनों को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
थौलधार ब्लॉक किल्याखाल-अलेरू में धन सिंह रथी देवता का मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में दूर-दराज के कई गांवों से आए लोगों ने दर्शन कर मन्नत मांगी।
विज्ञापन

मंगलवार को किल्याखाल में ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर रथी देवता को झंडी और श्रीफल चढ़ाकर क्षेत्र की खुशी की कामना की। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
प्रतिवर्ष सात गते बैशाख को धन सिंह रथी देवता का मेले का आयोजन किया जाता है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने शारीरक दूरी, थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने दिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अषाढ़ सिंह अधिकारी, महासचिव पृथ्वी सिंह अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने मंदिर में देवता को झंडी चढ़ाकर सुख-समृद्धि की मन्नत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौराणिक मान्यता है कि क्षेत्र के नव विवाहित महिलाएं मेले में झंडी चढ़ाने जरूर आती हैं। इस मौके पर पूर्व दायित्वधारी अतर सिंह तोमर, जिपं सदस्य राजेंद्र नेगी, दीपक अधिकारी, आनंद सिंह मखोलगा, वीर सिंह रावत, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें