फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों का पुनर्सीमांकन कर नजदीकि थाना-चौकी में जोड़ेंगे : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा पुलिस लाइन में आयोजित अपराध गोष्ठी में एसएसपी तृप्ति भट्ट ने पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं के जल्द निराकरण की बात कही। उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं और शिकायतों के प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि थाना-चौकियों के नजदीकि गांवों का सीमांकन कर शीघ्र उन्हें सुविधाजनक पुलिस क्षेत्र में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में एसएसपी ने कहा कि जिन थाना क्षेत्रों में यातायात की ज्यादा समस्या है, वहां आवश्यकता अनुसार पुलिस तैनात करें। उन्होंने हर घटना पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता के साथ मित्र व्यवहार रखें। थाना और चौकी प्रभारियों को सीसीटीवी कैमरे अपटेड रखने को भी कहा गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह, पुलिस उपाधीक्षक महेश चंद बिंजौला, सीओ नरेंद्रनगर रविंद्र कुमार चमोली, शैलेश राणा निरीक्षक अभिसूचना, प्रतिसार निरीक्षक आनंद सिंह रावत, प्रेम और बाबू सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें