नई टिहरी। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों को काफी नुकसान हुआ है। जगह-जगह मलबा आने से शुक्रवार सुबह तक दर्जनभर से अधिक सड़कें अवरुद्ध हो गईं। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इनमें से अधिकतर सड़कें देर शाम तक खोल दी गई थी।
लेकिन मोटणा-झिंवाली, थापला-गहड़-खडोली, पौड़ीखाल-कोटी-चामी-घंडियालधार और दुधोली-डिवोगी मोटर मार्ग पर मलबा अधिक आने से देर शाम तक भी नहीं खुल पाया। इससे ग्रामीणों को तीन से चार किमी पैदल नापकर परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह ने कहा कि बारिश के कारण कई ग्रामीण मोटर मार्गों पर अलग-अलग जगहों पर मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गए थे। क्षेत्र में तैनात जेसीबी मशीन से अधिकतर मोटर मार्ग दोपहर बाद तक खोल दिए गए थे। जहां ज्यादा मलबा आ गया था, वह सड़कें देर शाम तक खोलने का प्रयास किया गया। संवाद