फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का करें काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई टिहरी। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने की तैयारियों को लेकर सीडीओ मनीष कुमार ने अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि स्वीप और ईएलसी के माध्यम से विभिन्न जागरूकता अभियान चलाकर आम जनता को मतदान के महत्व से रूबरू कराएं।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेते हुए बताया कि चुनावी साक्षरता क्लब गतिविधियों को धरातल पर उतारने हेतु अपने-अपने स्तर पर ईएलसी का गठन कर रोस्टर के अनुसार विभिन्न गतिविधियों को संचालित करें। साथ ही साप्ताहिक रिपोर्ट फोटोग्राफ्स समेत उपलब्ध कराएं। कहा कि निर्वाचन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसको प्राथमिकता और गंभीरता से लें। उन्होंने स्वीप के समन्वयक/मुख्य शिक्षा अधिकारी को जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी आदि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता गतिविधियां आयोजित करें। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों, चिकित्सालय, बैंक शाखाओं, सस्ता गल्ला दुकानों, एनआरएलएम ग्रुप, स्वयं सहायता समूहों, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत की बैठकों से लेकर मतदेय स्थलों, कृषि, उद्यान, पशुपालन की इकाइयों, बसों, टैक्सी, गैस सिलेंडर, दुग्ध वाहन पर निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी पोस्टर, पम्पलेट, स्टीकर चस्पा करने करें। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम को कम वोटिंग प्रतिशत वाले पोलिंग बूथों पर सर्वे करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें