फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का बीपुरम में प्रदर्शन आज

Sun, 07 Jun 2015 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी बांध प्रभावित नंदगांव के लोगों ने विस्थापन की मांग को लेकर रविवार को भी कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। मांग के समर्थन में सोमवार को उन्होंने टीएचडीसी के बीपुरम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

 
प्रभावितों का कहना है कि टीएचडीसी और पुनर्वास विभाग में आपसी तालमेल नहीं होने का खामियाजा उन्हें भुगतान पड़ रहा है।

यदि जल्द विस्थापन के लिए भूमि आवंटित नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। आंशिक डूब क्षेत्र संघर्ष समिति के बैनर तले नंदगांव के लोग पांच जून से कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं।

बीते दिन उनकी पुनर्वास निदेशक और डीएम युगल किशोर पंत से वार्ता विफल हो गई। प्रभावितों ने मांग के समर्थन में सोमवार को टीएचडीसी बीपुरम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


रविवार को धरना देने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा, दुर्गा सिंह, मंगसीरी देवी, वीरा देवी, शैला देवी, रूशना देवी, जगदीश प्रसाद आदि बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें