फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: समस्याएं हल न होने पर ग्रामीणों ने दी बेमियादी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। नरेंद्रनगर ब्लॉक के दोगी पट्टी के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को क्षेत्र की समस्याएं बताई। बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, गजा-तिमली मोटर मार्ग, पीएमजीएसवाई की सड़कों के कारण गांवों में भूस्खलन, मलबा और अन्य समस्याएं बनी हुई है। लेकिन संबंधित विभाग समस्याओं का निराकरण नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मांगों का जल्द निराकरण न होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को दोगी पट्टी के ग्राम पंचायत दुबलियाणा, लोडसी, बडल, बवाणी, तिमली, शिवपुरी, गूलर, नीर आदि गांव के ग्रामीणों ने डीएम मयूर दीक्षित को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। ग्राम लोडसी की विमला देवी ने बताया कि रेल लाइन परियोजना से उनके घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। किसी तरह गूलर में अपनी दुकानों पर निवास कर रहे थे, अब वहां अतिक्रमण के नाम पर दुकानें खाली करा रहे हैं।
विज्ञापन

तिमली पूर्व ग्राम प्रधान चतर सिंह भंडारी ने कहा कि तिमली-गजा मार्ग निर्माण के दौरान लोनिवि ने गांव में जगह-जगह मलबा डंप किया, जो अब उनके घरों, खेत और परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बडल बवाणी के ग्रामीण पूर्ण सिंह पुंडीर ने कहा कि रेलवे परियोजना निर्माण से उनके घरों और खेतों में दरारें पड़ गई हैं।
विज्ञापन

विकास रयाल ने कहा कि अब उनके सामने आजीविका का संकट गहरा गया है। डीएम ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर प्रदीप भंडारी, सुनील आर्य, बृज मोहन, कल्याण सिंह भंडारी, रजवीर सिंह, जगदीश सिंह, राजकुमार, राजेन्द्र रावत, भक्त राम, भगवान सिंह, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें