फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर ब्लॉक समेत उत्तरकाशी पट्टी के गाजणा क्षेत्र को जोड़ने वाली चांठी-मोटणा-लंबगांव मोटर मार्ग की खस्ताहाल स्थित राह चलते लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। डोबरा-चांठी पुल बनने के बाद इस मार्ग पर प्रत्येक सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन दौड़ते हैं। लेकिन लंबे समय से मार्ग का डामरीकरण और सुधारीकरण नहीं हुआ है। जिस कारण मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। साथ ही सड़क किनारे आए मलबा पसरा हुआ है। लोग धूल भरी आंधी में जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

चांठी-डोबरा पुल बनने के बाद धारमंडल, रैका, ओण, भदूरा, उपली रमोली, रौणदी रमोली और गाजणा पट्टी के लोग बड़ी संख्या में लोग 25 किमी चांठी-मोटणा-लंबगांव मोटर मार्ग से सफर करते हैं। लेकिन वर्षों से खस्ताहाल बने मार्ग की मरम्मत और डामरीकरण न होने के कारण ग्रामीण हिचकोले खाकर सफर कर रहे हैं। चांठी से मोटणा तक सड़क का डामर पूरी तरह उखड़ गया है। मार्ग पर वाहन चलने के दौरान काफी धूल उड़ती है। मार्ग के कई स्थानों पर पुश्ते, सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त है। जबकि मोटणा से लंबगांव मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढे, क्रेस बैरियर न होने के कारण लोग जानजोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण मोटर मार्ग पर जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी गुजरते हैं। बावजूद खस्ताहाल मार्ग की तरफ किसी ध्यान नहीं जा रहा है। यदि जल्द मार्ग की दशा नहीं सुधरी तो किसी दुर्घटना का कारण बन सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मार्ग की दशा सुधारने की मांग कर रहे हैं। लेकिन शासन-प्रशासन समस्या का निराकरण नहीं कर रहे हैं। लोनिवि के एई विवेक कुमार का कहना है कि मार्ग के सुधारीकरण और चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें