फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजा मोटर मार्ग पर ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के ग्राम पंचायत पाली के ग्रामीणों ने गजा मोटर मार्ग पर खाड़ी में ग्रामीणों की जमीन पर जबरन नाली और टैक्सी पार्किंग निर्माण करवाने का विरोध करते हुए लोनिवि और ठेकेदार के खिलाफ बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। कहा कि जब तक कार्य का अनुबंध खत्म नहीं हो जाता उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को पाली गांव के ग्रामीणों ने खाड़ी बाजार में एकत्रित होकर लोनिवि नरेंद्रनगर पर आरोप लगाया कि जबरन ग्रामीणों की जमीन पर नाली निर्माण और टैक्सी पार्किंग का कार्य कराया जा रहा है। कहा कि बगैर ग्रामीणों की अनुमति के विभाग निर्माण कार्य करवा रहा है। कहा कि ठेकेदार के दबाव में विभाग काम कर रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। पाली के दिनेश भंडारी, भगवान सिंह भंडारी ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस मौके पर अमर सिंह भंडारी, राजपाल सिंह, दिनेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सीता देवी, बिजना देवी, संगीता देवी, विशन सिंह, विनोद सिंह, बीना देवी, सुनील, क्वांरा देवी, गीता देवी, कीड़ी देवी, राजमति देवी, प्यारी देवी आदि शामिल थे। लोनिवि नरेंद्रनगर के ईई मो. आरिफ खान का कहना है कि जिला पंचायत की ओर से जिला योजना में पांच लाख की लागत से उक्त स्थान पर पार्किंग बनाई जा रही है। यह सरकारी भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें