फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी चलाए कुदाल फावड़े

Sat, 31 Oct 2015 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक में लैंणी, बुढ़वा और रानीगढ़ के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का कार्य दूसरे दिन भी जारी रखा। ग्रामीणों के जोश को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया है। सड़क की जानकारी लेने के लिए डीएम ने जहां एसडीएम को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं लोनिवि के मुख्य अभियंता ने भी सड़क निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


भिलंगना ब्लॉक के 185 परिवारों को सड़क से जोड़ने के लिए 2006 में लैणी-बुढवां पांच किमी मोटर मार्ग की स्वीकृति मिली थी। पीएमजीएसवाई में रहते हुए सड़क नहीं बनी तो लोनिवि को हस्तांतरित की गई थी।

वन विभाग से एनओसी मिलने और सड़क निर्माण के लिए 2.45 करोड़ रुपये मिलने के बाद भी लोनिवि सड़क निर्माण शुरू नहीं कर पाया था, जिससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कुदाल-फावड़े लेकर स्वयं ही सड़क निर्माण शुरू कर दिया था। बड़ी संख्या में एकत्रित ग्रामीणों ने दो दिन में 100 मीटर सड़क खोद दी। ग्रामीणों की मदद के लिए अन्य गांव के लोग भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के स्वयं सड़क निर्माण शुरू करने की सूचना पर लोनिवि हरकत में आया है, विभाग के मुख्य अभियंता ने लोनिवि घनसाली को तलब कर सड़क निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए हैं। गांव के सुंदरलाल उनियाल और दिलराम नौटियाल ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य जारी रखा जाएगा।

लोनिवि के सहायक अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि मुख्य अभियंता गढ़वाल केके श्रीवास्तव ने सड़क निर्माण शुरू करने के लिखित आदेश कर दिए हैं। दो सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण की निविदा निकाली जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें