ग्राम प्रहरी संगठन ने प्रति माह 18 हजार मानदेय देने, कोविड में दी गई सेवाओं के लिए सम्मान, प्रोत्साहन राशि, वर्दी और समय पर मानदेय भुगतान करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है। ज्ञापन भेजने वालों में संगठन के अध्यक्ष रमेश, सुरेश, मनोहर लाल, सीताराम, नरेश, दीवान सिंह, राजेंद्र सिंह, दिनेश राम टम्टा आदि के हस्ताक्षर हैं।