फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: टीएचडीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, कार्मिकों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

Mon, 26 Oct 2026 05:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की टिहरी और कोटेश्वर परियोजना में सोमवार को सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 शुरू हुआ। एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन कार्मिकों को ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सप्ताह के दौरान निबंध, नारा लेखन प्रतियोगिता, जागरूकता रैली और विभिन्न विषयों पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। टिहरी परियोजना के महाप्रबंधक (पुनर्वास समन्वय) विजय सहगल, कोटेश्वर परियोजना के अपर महाप्रबंधक (ओएंडएम) दिनेश चौहान ने कार्मिकों को शपथ दिलाकर जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया। महाप्रबंधक सहगल ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि अपने कार्यों, निर्णयों और व्यवहार में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत करने का अवसर है। इस मौके पर महाप्रबंधक (पीएसपी) एसके शाहू, महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) एपी बाजपेई, महाप्रबंधक (पीएसडी) संजय महर, अपर महाप्रबंधक भगत सिंह, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) मोहन सिंह श्रीस्वाल, वरिष्ठ प्रबंधक (सतर्कता) जेपी चमोली, प्रबंधक (जनसंपर्क) मनबीर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें