नई टिहरी में होटल मैनेजमेंट संस्थान का निरीक्षण करते तकनीकी विवि के कुलपति प्रो.एनएस चौधरी।
- फोटो : NEW TEHRI
उत्तराखंड तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह चौधरी ने बृहस्पतिवार को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट संस्थान का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने होटल मैनेजमेंट संस्थान के अवस्थापना विकास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय की जानकारी लेते हुए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने का सुझाव दिया। इसी शिक्षा सत्र से शुरू हो रहे फेलोशिप प्रोग्राम पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में होटल मैनेजमेंट और टूरिज्म में एचएम कॉलेज नई टिहरी पहला संस्थान है, जहां पर पीएचडी कराई जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कुलपति ने बताया कि शासन की ओर से जारी धनराशि का संस्थान में बेहतर तरीके से उपयोग किया है। मार्डन भवन, प्रयोगशाला, किचन उपकरण, ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था बनाई गई है। बताया विवि ऑनलाइन शिक्षा के साथ छात्रों को ऑफ लाइन मोड पर पैन ड्राईव, हार्ड ड्राइव, डीवीडी आदि में भी पाठ्य सामग्री उपलब्ध करा रहा है। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डा. यशपाल नेगी, प्रदीप नेगी, कुलदीप सिंह, अभिषेक चौहान व जसवंत जयाड़ा उपस्थित रहे।