फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा वाहन, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लाक के चमियाला-बूढ़ाकेदार मोटर मार्ग पर पदोखा गांव के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई जा गिरी। वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी बेलेश्वर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे एक बोलेरो विनकखाल से सवारियां लेकर चमियाला आ रही थी। वाहन में सवार दो लोग पदोखा गांव से पहले ही उतर गए थे, जबकि चालक सहित दो लोग वाहन में ही सवार थे। गांव से आगे झूला पुल के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिर गया, जिससे वाहन चालक प्रवीण पुत्र धर्म सिंह और विकास पुत्र कृपाल सिंह दोनों निवासी ग्राम पदोखा घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी बेलेश्वर भर्ती कराया। सीएचसी प्रभारी डा. नीरज ने बताया कि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। उधर, नरेंद्रनगर के ओणी बैंड के पास एक बाइक सवार ट्रक को ओवर टेक करते समय हाईवे से नीचे गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। उसे ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें