फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपली रमोली की सड़क चार माह से बंद

Sun, 18 Sep 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
नई टिहरी के सेम्या के पास एक माह से बंद पड़ा सैणमंदार मोटर मार्ग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रतापनगर क्षेत्र की पट्टी उपली रमोली के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला पीएमजीएसवाई का नवनिर्मित सेरा बैल्डोगी मोटर मार्ग बीते चार महीने से बंद है, जिससे लोगों को पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने सप्ताहभर में मार्ग नहीं खुलने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है ।
विज्ञापन


क्षेत्र के पूर्व प्रधान राजपाल राणा ने बताया कि बीते जून- जुलाई में हुई मूसलाधार बारिश से मोटर मार्ग पर सिरवाणी, बैल्डोगी गांवों के आसपास भारी मात्रा में मलबा आ गया था, जिससे मार्ग बंद है। आरोप है कि विभाग बरसात समाप्त होने के बाद भी मार्ग खोलने में लापरवाही बरत रहा है, जिससे सिरवाणी, मौहल्या ओनाल गांव समेत दर्जनों गांवों के लोगों को कई किमी पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।

बताया कि हाल में जलकुर नदी के आसपास ग्रामीणों की सिंचित खेती पर धान की कटाई चल रही है। मार्ग बाधित होने के कारण लोगों को अनाज कंधों पर ढोकर ले जाना पड़ रहा है। उधर, पीएमजीएसवाई के ईई राजेश कुमार ने बताया कि बरसात में जब भी मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हुआ, उसे तत्काल खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें