सरकार विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल को विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
विधायक उनियाल को 26 मार्च तक नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। एसडीएम केके मिश्र ने रविवार को विधायक के जन संपर्क अधिकारी मंगल सिंह गुसाईं को उनके बस अड्डे स्थित कैंप कार्यालय/ आवास में नोटिस तामिल किया गया है।
एसडीएम मिश्र ने नोटिस तामिल कराने की पुष्टि की है। पार्टी से बगावत कर वे इन दिनों भाजपा कैंप में नई दिल्ली में डटे हुए हैं। मंत्री मंडल में रिक्त चल रहे मंत्री पद पर सुबोध उनियाल की ताजपोशी करने को लेकर विजय बहुगुणा सरकार पर लगातार दबाव बनाए हुए थे।