फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलसचिव ने आंदोलन कर रहे कर्मियों को दी चेतावनी

विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी और उपनल कर्मियों के कार्यबहिष्कार आंदोलन को लेकर विवि प्रशासन सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। विवि प्रशासन ने कर्मचारियों से छात्र हितों को देखते हुए तत्काल कार्यस्थल पर उपस्थित होने की अपील की है। साथ ही 27 सितंबर तक नहीं लौटने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है। विवि की सख्ती को देखते हुए कर्मचारियों ने धरनास्थल बदलकर गेट के बाहर बैठ गए हैं।

विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि में कार्यरत उपनल और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विवि की ओर से आठ पदों पर जारी विज्ञप्ति निरस्त कर समायोजन की मांग को लेकर 10 दिनों से कार्य बहिष्कार आंदोलन चला रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन चला रहे हैं, लेकिन विवि प्रशासन ने पुलिस का खौफ दिखाकर गेट से बाहर कर दिया है। मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से वह आंदोलन करने को मजबूर हैं। दोपहर बाद विवि पहुंचे कुलसचिव सुधीर बुड़ाकोटी ने कर्मचारियों से वार्ता कर छात्र हितों को देखते हुए कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर तक यदि कर्मचारी नहीं लौटे तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें