फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन चिकित्सालय में जल्द लगेगी अल्ट्रासाउंड मशीन : सुबोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में निर्माणाधीन 500 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को प्लांट का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि अस्पताल में जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के साथ ही डायलिसिस मशीन लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करने के बाद पत्रकार वार्ता में कृषि मंत्री उनियाल ने कहा कि अस्पताल में स्थित 200 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट खाड़ी अस्पताल में शिफ्ट करने पर यहां एक और 500 एलपीएम का प्लांट प्रस्तावित था, लेकिन जगह की कमी के कारण 200 बेड के लिए विकल्प के तौर पर 10 लीटर के 50 कंसेटर और 50 जंबो सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। अल्ट्रासाउंड मशीन भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। मरीजों की सुविधा के लिए यहां डायलिसिस मशीन लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन आवासीय भवनों के लिए बजट की उपलब्धता भी करा दी जाएगी। इस दौरान कृषि मंत्री ने डीएम को निर्देश दिए कि चिकित्सालय परिसर में लोनिवि के पुराने भवन श्रीदेव सुमन अस्पताल प्रबंधन को स्थानांतरित करें। इस दौरान सीएमओ को चयनित भूमि पर पोस्ट मार्टम हाउस का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। कृषि मंत्री ने कोविड-19 के दौरान चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना करते हुए संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए भी तैयार रहने को कहा। इस मौके पर एसडीएम युक्ता मिश्रा, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई युवराज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें