यहां से तीन किमी दूर बीआरओ कार्यालय के निकट बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। यहां श्रीदेव सुमन चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया गया कि नई टिहरी से देहरादून जा रहे अभिषेक प्रताप सिंह राघव (38) पुत्र रामपाल सिंह की बाइक की नरेंद्रनगर से आगराखाल जा रहे सोबन सिंह मनवाल (42) पुत्र कृपाल सिंह की स्कूटी से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। बताया गया कि अभिषेक सिंह को ज्यादा चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। राघव ने बताया कि स्कूटी सवार शराब के नशे में था।