युवक-युवतियों के स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला सहकारी बैंक टिहरी 10 अक्तूबर से जिलेभर में ऋण मेले का आयोजन करेगा। बैंक के अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला ने बताया एक-दो दिन के अंतर्गत ऋण मेला आयोजन स्थल और ब्लॉक वार तिथि घोषित कर दी जाएगी। बताया कि विभिन्न कारणों से लंबित पड़े ऋणों की वसूली को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के तहत जिला सहकारी बैंक टिहरी ने प्रदेश में सर्वाधिक एक करोड़ 57 लाख रुपये की धनराशि वसूली कर पहला स्थान प्राप्त किया है। तीन अक्तूबर तक बैंक ने एक करोड़ 57 लाख की धनराशि एकमुश्त समाधान योजना के तहत वसूल की है। अब सरकार ने ओटीसी की तिथि 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी है।