फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में दो की मौत, दो लोग घायल

Thu, 03 Dec 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून से घनसाली आ रही एक कार असेना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे कार में सवार चार में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को पीएचसी पिलखी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि मृतकों के परिजनों के आने के बाद ही पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कार सवार देहरादून से घनसाली जा रहे थे। इस दौरान साढ़े तीन बजे असेना के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक को साइट देने के चक्कर में कार पांच सौ मीटर नीचे झील के पास जा गिरी। जिससे कार में सवार दाताराम उनियाल (34) पुत्र मायाराम उनियाल और राकेश उनियाल (36) पुत्र दर्शन लाल उनियाल दोनों निवासी डांडा धर्मपुर देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार शेखर चौधरी पुत्र सावन सिंह निवासी लक्कड़घाट श्यामपुर और सुनील सिलमाना पुत्र मनमोहन निवासी डांडा धर्मपुर देहरादून घायल हो गए। जिन्हें 108 सेवा की मदद से पीएचसी पिलखी पहुुंचाया गया।

चिकित्सा प्रभारी डा. श्याम विजय ने बताया कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। कार में सवार घायलों ने बताया कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रक को साइट देने के कारण दुर्घटना हुई। घटनास्थल पर अंधा मोड़ होने के कारण दुर्घटना जोन बना हुआ है। सड़क पर सुधारीकरण कार्य चल रहा है, लेकिन लोनिवि बैंड को चौड़ा नहीं कर रहा है, जिससे दो साल के भीतर वहां पर एक बस, ट्रक, टैक्सी और चौथी यह कार दुर्घटना हुई है। थानाध्यक्ष किशन टम्टा ने बताया कि मृतकों के परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें