फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नेपाली मूल की लापता दो किशोरियां मसूरी में मिली

Fri, 20 Feb 2026 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, अपहरण और पॉक्सो एक्ट में आरोपी के खिलाफ की गई प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। थाना क्षेत्र के ठांगधार से 16 फरवरी को लापता हुई नेपाली मूल की दो किशोरियां पुलिस को मसूरी में मिल गई हैं। नाबालिगों का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक नेपाली युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
चंबा-मसूरी फल पट्टी क्षेत्र के ठांगधार से 16 फरवरी को दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई थीं। परिजनों की ओर से उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी आयुष अग्रवाल ने थानाध्यक्ष को लापता किशोरियों को शीघ्र बरामद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गुमशुदा की तलाश करते हुए सीसीटीवी कैमरों और आसपास लोगों से पूछताछ की गई। जांच-पड़ताल के दौरान मिली जानकारी के आधार पर दोनों गुमशुदा लड़कियां 19 फरवरी को लंढौर पार्किंग मसूरी में मिल गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिगों का अपहरण करने के आरोप में आरोपी खड़क बिटालु (26) निवासी ग्राम ढिमनिया थाना मानमा कालीकोट तिला गुफा 11 नंबर कणाली नेपाल हाल निवास लंढौर पार्किंग बूचड़ बस्ती मसूरी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें