फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस दुर्घटना में दो की मौत, 22 घायल

Wed, 25 Jan 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
विज्ञापन
डांडाचाली के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई बस के घायल को जिला अस्पताल बौराड़ी में। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव नामांकन में शामिल होने आए समर्थकों से भरी एक बस चंबा-डांडाचली मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


नई टिहरी में नामांकन के बाद लौट रहे समर्थकों की बस डांडाचली से दो किमी आगे बमोरीखाल के पास अनियंत्रित होकर 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में बस में सवार एक व्यक्ति जयचंद की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल रवि सिंह (24) पुत्र बचन सिंह निवासी ओडाडा बनाली नरेंद्रनगर ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बस में 25 से 30 लोग सवार थे।

बस में सवार बिकुला देवी पत्नी जबर सिंह, रघुवीर सिंह पुत्र श्याम सिंह, राकेश पुत्र जबर सिंह, गबर सिंह पुत्र गोकुल सिंह, गबर सिंह तोतु सिंह, प्रेम सिंह पुत्र मुख्तार सिंह, मातबर सिंह पुत्र डबल सिंह, दयाल सिंह पुत्र लखु सिंह, सीता देवी पत्नी देव सिंह, कुंवर सिंह पुत्र सुंदर सिंह, पूरण सिंह पुत्र वीर सिंह, दलीप सिंह पुत्र श्रीकांत सिंह, दलीप सिंह पुत्र सुंदर सिंह, बचन सिंह पुत्र गिरधर सिंह आदि घायल हो गए। सभी घायलों को 108 सेवा से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घायलों की कुशल क्षेम पूछने नरेंद्रनगर के पूर्व विधायक सुबोध उनियाल, पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, एसएसपी एनएस नपलच्याल, सीएमओ डा. अर्जुन सिंह सेंगर, डा. अजय कुमार चिकित्सालय पहुंचे। घायलों ने बताया कि बस एक बड़े पेड़ पर अटक गई, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें