श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर में भर्ती दो कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।
सीएमएस डा. अनिल नेगी ने बताया कि कॉलेज रोड तपोवन निवासी कांति देवी (60) पत्नी रमेश चंद्र, विकासपुरी कानपुर निवासी गजेंद्र सिंह (43) पुत्र रमेश चंद्र को वहां ऑक्सीजन न मिलने पर दो दिन पहले यहां लाया गया था। दोनों कोरोना संक्रमितों को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। शनिवार अपराह्न दोनों का निधन हो गया।