फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्रनगर मुख्य बाजार में लगा दो घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-गंगोत्री मोटर मार्ग पर नरेंद्रनगर मुख्य बाजार में आडे़-तिरछे खड़े वाहनों के कारण लोग दो घंटे जाम में फंसे रहे। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आडे़-तिरछे खड़े वाहनों को साइड करवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

पुलिस और पालिका की उपेक्षा के चलते नरेंद्रनगर वासियों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। सरकार ने भारी वाहनों को ऋषिकेश से चंबा आने जाने के लिए नरेंद्रनगर बाईपास बनाया है। बावजूद वाहन बाईपास के बजाए मुख्य बाजार से ही गुजर रहे हैं। साथ ही लोग सड़क किनारे ही वाहनों को आडे़-तिरछे वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। रविवार सुबह 11.30 बजे से 1.30 तक मुख्य बाजार में जाम लगा रहा।
प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर आडे़ तिरछे खड़े वाहनों को साइड करवाकर बमुश्किल जाम खुलवाया। उन्होंने कहा कि लोग सड़क किनारे गलत तरीके से वाहनों की पार्किंग कर रहे हैं। कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि जाम निपटने के लिए जल्द ही ठोस रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें