फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल के इतिहास का डिजिटाइजेशन करेगा ट्रस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनियाभर में बिखरे गढ़वाल के इतिहास को सहेजने के लिए पुराना दरबार ट्रस्ट आगे आया है। दरअसल, फ्रांस और लंदन के संग्रहालय में गढ़वाल के सांस्कृतिक इतिहास और सभ्यता से संबंधित दस्तावेज संरक्षित हैं। ऐसे में पुराना दरबार ट्रस्ट डिजिटाइजेशन रूप में इनको लाने की तैयारियों में जुट गया है। पुराना दरबार ट्रस्ट ने गढ़वाल के इतिहास की दर्जनों पांडुलिपियां अपने पास सहेजी हुई है। ट्रस्ट के ठाकुर भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि लंदन और फ्रांस के म्यूजियम में गढ़वाल का संस्कृति और सभ्यता के इतिहास के दस्तावेज संरक्षित हैं। उनको डिजिटाइजेशन के रूप में भारत मंगाकर अतीत काल के ज्ञान से भावी पीढ़ी को अवगत कराया जा सकता है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें