फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पलटा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से राशन (गेहूं) लेकर श्रीनगर जा रहा एक ट्रक ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बेमुंडा के समीप सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक और क्लीनर चोटिल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में भर्ती किया गया है। दुर्घटना में ट्रक चालक पौंटा साहिब निवासी जगदीश (33) पुत्र गुमान सिंह, क्लीनर रजत (20) पुत्र ताराचंद निवासी ग्राम बहेत माजरा सिरमौर हिमाचल प्रदेश चोटिल हो गए। 108 एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने दोनों को फकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जाजल पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों लोगों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें