श्रीदेव सुमन सांस्कृतिक कला मंच चंबा के कलाकारों ने सूचना विभाग के सहयोग से कीर्तिनगर ब्लॉक के गोनी में कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी दी। उन्होंने गीतों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। मंच के कलाकार रवि गुसाईं और पदम गुुसाईं ने साथ अन्य कलाकारों ने गोनी गांव में भै बण्यों क रैबार ल्याई मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आयी, कोरोना बीमारी आयीं च हमारा देश म बस रख्ययान सावधानी सुरक्षा भागी जालू कोरोना आदि गीतों की प्रस्तुतियों से ग्रामीणों को जागरूक किया।