फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, गंभीर घायल चालक ने अस्पताल में तोड़ा दम

Tue, 24 Nov 2026 12:18 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग।

सार

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर दो ट्रकों की टक्कर में एक गंभीर घायल हुए चालक की मौत हो गई>
विज्ञापन
ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर सोमवार रात करीब 11 बजे देवप्रयाग से तीन किलोमीटर आगे दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पीछे चल रहे ट्रक का चालक कुलदीप कुमार (38) पुत्र भगत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे ट्रक से निकालकर सीएचसी बागी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई।

ये भी पढे़ं...रायवाला: पार्किंग को लेकर विवाद, युवक ने की पांच राउंड फायरिंग, गोलियों की आवाज से हरिपुर कला में दहशत

प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि कुलदीप रेलवे का सामान ज्ञासू, श्रीनगर पहुंचाकर वापस ऋषिकेश लौट रहा था। चालक ने पुलिस को बताया था कि उसका ट्रक बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। कुलदीप मूल रूप से धौलपुर, मुखियों का मोहल्ला, सरमुर्मेश्वर, हापुड़ जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था। पुलिस ने उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें