नई टिहरी में बसपा के संस्थापक कांशीराम को पुण्य तिथि याद करते कार्यकर्ता।
- फोटो : NEW TEHRI
बहुजन समाज पार्टी ने आंबेडकर पार्क में बैठक कर बसपा के संस्थापक कांशीराम की 15वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश कोहली ने कार्यकर्ताओं के साथ कांशीराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करें। पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पांडेय ने कहा कि कांशीराम ने अनुसूचित जाति समाज को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है। प्रदेश सचिव ने कहा कि बसपा आगामी विस चुनाव में प्रदेश की सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इस मौके पर सोमीलाल, ऋषिपाल, रतन सिंह, फिरोज खान, नवदीप जोशी, गौरीशंकर, सुंदर लाल सैलानी, साजिद रहमान, उस्मान खान, इशरार खान, अमर सिंह, रविंद्र, बलवीर, पूरण लाल और प्रवीन कुमार आदि मौजूद थे।