फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए दो दिवसीय ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से राज्यस्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए दो दिवसीय ट्रायल शुरू हुआ। पहले दिन बृहस्पतिवार को 60 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। शुक्रवार को भी ट्रायल लेकर अंतिम सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन


एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुलियाल और सचिव राजवीर भंडारी ने संयुक्त रूप से बादशाहीथौल में आयोजित क्रिकेट टीम के चयन के ट्रायल का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी राज्यस्तर पर प्रतिभाग करेंगे। बताया कि पूर्व में विजय हजारे रणजी ट्रॉफी के लिए चयनित जिले के आठ खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय टीम के लिए किया गया है। अंडर-19 का ट्रायल उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के ओर से नियुक्त ऑर्ब्जवर अमन दास, सोहन सिंह रावत और अभिषेक की मौजूदगी में हुआ। पहले दिन 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जबकि शुक्रवार को भी ट्रायल लेकर टीम का अंतिम चयन किया जाएगा।

इस मौके पर जिला समन्वयक राजेंद्र भंडारी, जयेंद्र भंडारी, राजेंद्र बिष्ट, टीटी राणा, पित्रेश भट्ट, सूरज राणा, आंनद नेगी, नितिन कुलियाल, लक्ष्मण रावत, सोबन रणात, विनय तिवारी, कमल बागड़ी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें