जिला उद्योग मित्र की बैठक में प्राधिकृत समिति, एकल खिड़की सुगमता और उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सीडीओ मनीष कुमार ने औद्योगिक क्षेत्र ढालवाला में सिडकुल द्वारा पूर्व बैठक में की गई कार्रवाई और आवंटित रिक्त भूखंडों की जानकारी लेकर मिनी औद्योगिक स्थान सरोट की प्रगति रिपोर्ट तलब कर राजस्व विभाग को वह भूमि जल्द उद्योग विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक महेश प्रकाश ने बताया कि एकल खिड़की एक्ट के अनुसार आवेदक को 15 दिन में सैद्धांतिक स्वीकृति दी जानी जरूरी है। बैठक में पीडी प्रकाश रावत, सीएमओ डा. संजय जैन, एसडीएम अपूर्वा सिंह, सीएओ अभिलाषा भट्ट, पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, एएमए संजय खंडूड़ी और लीड बैंक अधिकारी कपिल आदि मौजूद थे।