कंडीसौड़ (टिहरी)। व्यापार मंडल की बैठक में ऑल वेदर परियोजना के तहत चंबा-धरासू हाईवे पर बनी नालियों के ऊपर स्लैब न डालने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
व्यापार सभा अध्यक्ष सुमेर सिंह पंवार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऑल वेदर परियोजना के तहत चंबा-धरासू हाईवे का चौड़ीकरण किया गया। 12 मीटर सड़क चौड़ी है। सड़क के दोनों तरफ एक-एक मीटर नाली निर्माण किया गया लेकिन नालियों के ऊपर स्लैब न डालने से गिरने का खतरा हर समय बना रहता है। कांवड़ रखने के लिए शिव भक्तों को सुरक्षित स्थान नहीं दिया जा रहा है। ऑल वेदर रोड से बारिश का पानी ब्लॉक मुख्यालय की सड़क में जाने पर चिंता जताई। बैठक में सुमन सिंह गुसाईं, चंदन सिंह पुरूसौड़ा, जोत सिंह चौहान, शैलेंद्र प्रसाद भट्ट, ललित खंडूरी, मदन गुनसोल, प्रेम सिंह रौतेला, बुद्धि सिंह गुसाईं उपस्थित रहे। संवाद