फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नगर पालिका पर व्यापारियों ने लगाया परेशान करने का आरोप

Mon, 20 Jul 2026 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में करवाए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। व्यापारियों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पर परेशान करने आरोप लगाया है। उन्होंने नगर क्षेत्र में पालिका की ओर से करवाए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, दुर्गा राणा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूरज सिंह आर्य, जितेंद्र चांदपुरी, रवि नेगी, जयपाल, मानवेंद्र ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि चुनाव के बाद नरेंद्रनगर नगर पालिका का कार्यभार जब से पालिका परिषद को सौंपा गया है। तब से पालिका के ईओ की ओर से व्यापारियों और लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोनिवि नरेंद्रनगर की ओर से बाजार में शॉपिंग कॉम्पलेक्स में बनाई गई दुकानों के आगे लगी टाइल्स उखड़ गई है। छत पर रखी पानी की टंकियां नीचे गिर गई है। कॉम्पलेक्स के पीछे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से भवन खस्ताहाल होने लगा है। अभी तक भवन नगर पालिका को स्थानांतरण तक नहीं किया गया है।
नगर पालिका दुकानों के आगे टिनशेड बना रही है जिससे अन्य दुकानदार प्रभावित हो रहे हैं। कुमारखेड़ा में सार्वजनिक शौचालय को तोड़ा गया है। कई सभासदों ने अपने घरों के आसपास लाखों का कार्य करवाया है जबकि नगर क्षेत्र में कई जगहों के रास्ते पर झाडियां उगी है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पालिका के कार्यों की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

ईओ ऐलम सिंह रावत ने कहा कि एसडीएम को दिया गया शिकायती पत्र पूरी तरह से निराधार है। सभी कार्यों को नियमानुसार कराया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार का कहना कि सभी आरोप निराधार है। पालिका बोर्ड में पास प्रस्ताव के अनुरूप ही कार्य किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें