फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटनमंत्री ने किया 5.92 करोड़ की सड़कों का लोकार्पण

Fri, 23 Dec 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
नई टिहरी के जड़धारगांव में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण करते पर्यटन मंत्री दिनेश धनै। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पर्यटन एवं युवा कल्याण मंत्री दिनेश धनै ने चंबा ब्लाक के दो मोटर मार्गों ओर नवनिर्मित महिला मिलन केंद्र जड़धारगांव का लोकार्पण करते हुए कहा कि पांच साल के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में सड़कों को जाल बिछा है।
विज्ञापन


अधिकतम गांवों को सड़कों से जोड़ लिया गया है, जबकि कुछ गांवों के लिए मार्गों की स्वीकृति मिल गई, जिन पर जल्द कार्य शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने तीन करोड़ की लागत से तीन किमी लंबे जड़धारगांव-इडवालगांव-स्वाड़ी और दो करोड़ 89 लाख से लागत से बनने वाले तीन किमी लबें भुडिय़ाखेत-पुुरसोलगांव-देवीधार मोटर मार्ग का शिलान्यास सहित तीन लाख की लागत से बने महिला मिलन केंद्र का भी लोकार्पण किया।

इसके अलावा पीएमजीएसवाई, आपदा और विश्व बैंक से भी कई मोटर मार्ग बनाए जा रहे हैं। यहां प्रधान रेखा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम सिहं, बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी, शिव सिंह जड़धारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष रजनी देवी, कलम सिंह, सुनीता देवी, अरविंद कुमार, मनवीर नकोटी, रघुभाई जड़धारी, शक्ति जोशी, गौरव डोभाल, उत्तम सिंह, भरत जड़धारी, चमनी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें