नई टिहरी। प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने के लिए दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना शुरू की है। योजना के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद 60 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क यात्रा कराई जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को बद्रीनाथ, गंगोत्री, नानकमत्ता, हरिद्वार, ताड़केश्वर, पौड़ी, कालीमठ, रुद्रप्रयाग, जागेश्वर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, बैजनाथ, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़, महासू देवता, हनोल, देहरादून, कालिका, ज्वालपा देवी और कलियर शरीफ आदि धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। कहा कि इच्छुक लोग यात्रा संबंधी जानकारी लेने के लिए विभाग के मोबाइल नंबर 9897973570 और 7409361665 पर संपर्क कर सकते है। संवाद